{"_id":"57409c074f1c1be71fac7512","slug":"disaster-came-as-typhoon-killing-two-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत बनकर आई आंधी, दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आफत बनकर आई आंधी, दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत, तीन घायल
बिसारीखेड़ा में बिजली गिरने से युवक की मौत
सैकड़ों पेड़ गिरे, टिन शेड और होर्डिंग उड़कर दूर गिरीं
शुक्रवार रात आई तेज आंधी ने जिले भर में भारी तबाही मचाई। तेज आंधी के दौरान गोला के बिलियमगंज में दीवार गिरने से गर्भवती महिला पूनम की मौत हो गई जबकि महिला के पति समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर बारिश के दौरान बिजली गिरने से मैगलगंज क्षेत्र के बिसारीखेड़ा गांव में 35 वर्षीय युवक संजय कुमार की झुलस कर मौत हो गई। आंधी के बाद तेज हुई मूसलाधार बरसात के दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। ओलों की चपेट में आकर सैकड़ों परिंदों की मौत हो गई।
रात करीब साढ़े 11 बजे आए तेज अंधड़ में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए तो तमाम की डालें टूट गईं। इससे कई रास्तों पर आवागमन ठप हो गया। घरों पर पड़े टिन शेड और सड़क किनारे लगी होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरीं। बिजली लाइन पर पेड़ गिरने, बिजली पोल टूटने से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति अस्तव्यस्त हो गई। आंधी के साथ ही करीब 40 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत मिली। शारदानगर बैराज पर रात हुई बरसात 19.20 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है।
बीती शाम से ही आसमान में बादल घुमड़ने लगे थे। रात करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार से आंधी आई और कुछ ही देर में वर्षा शुरू हो गई। आंधी और वर्षा दोनों का ही वेग इतना ज्यादा था कि लोगों के घरों पर पड़े टिन शेड और सड़क किनारे लगी होर्डिंग उड़कर दूर जा गिरीं। पुलिस लाइंस समेत कई दीवारें गिर गई। छतों पर रखा सामान उड़ गया। इससे लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। विलोबी मेमोरियल मैदान में शुक्रवार से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के लिए तैयार भव्य पंडाल पूरी तरह ध्वस्त हो गया। सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए पड़ा टिनशेड भी नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
काफी तेजी से आई आंधी में डीएम आवास, पुलिस लाइन, डीसी रोड, बस स्टेशन रोड, जंगली नाथ रोड, खीरी रोड समेत पूरे जिले में सड़कों के किनारे लगे दर्जनों पेड़ या तो जड़ से उखड़ गए या उनकी डालें टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे आवागमन बाधित रहा। इन पेड़ों को हटाने में पूरा दिन लग गया।
तेज बारिश से विलोबी मेमोरियल मैदान, पुलिस लाइंस, जिला पंचायत, वाणिज्य कर कार्यालय, कलक्ट्रेट परिसर, सदर स्कूल, समेत तमाम सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव हो गया। विलोबी मैदान से पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालना पड़ा। शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर करीब 11.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे।
--
बिजली गिरने से युवक की मौत
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के बिसारीखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय युवक संजय कुमार की बिजली गिरने से मौत हो गई। वह गांव के निकट रत्नापुर स्थित झंडी बाबा के स्थान पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गया था। रात करीब 11 बजे आंधी पानी आने पर वह अपने गांव की ओर भागा। इसी बीच बिजली गिरने से झुलस कर उसकी मौत हो गई। कपड़ों के चीथड़े उड़ गए। उसका शव शनिवार सुबह खेत से बरामद हुआ।