{"_id":"d7084038435c85f4ce64036704b4b706","slug":"devsthan-possession-charges-demands-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवस्थान पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील के कल्लुवापुर गांव के लोगों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर अपने गांव में पुराने देव स्थान पर कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि उनके गांव में स्थित देवस्थान करीब 45 साल पुराना है। इस देवस्थान की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने लेखपाल से साठगांठ कर दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने वाले ग्रामीणों को मारा पीटा। मारपीट में महिलाओं को चोटें भी आई हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मामले पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन