फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Death from deep wounds in the stomach of the pig

पेट में गहरे जख्म से हुई सुअर की मौत

Sun, 05 Apr 2015 07:10 PM IST
बांकेगंज
बांकेगंज Updated Sun, 05 Apr 2015 07:10 PM IST
विज्ञापन
Death from deep wounds in the stomach of the pig
शनिवार सुबह नौ बजे निकटवर्ती गांव अर्जुनपुर में लोगाें के घरों में घुसकर चार ग्रामीणों को घायल करने वाले जख्मी जंगली सुअर की मौत पेट में गहरे घाव के कारण अधिक खून निकलने से हुई है। पशु चिकित्सालय के डॉ. रवीकांत वर्मा ने सुअर के पोस्टमार्टम के बाद इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बता दें कि साउथ खीरी डिवीजन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट जंगल से निकलकर एक जख्मी जंगली सुअर शनिवार सुबह नौ बजे निकटवर्ती गांव अर्जुनपुर में पहुंच गया। इस दौरान उसने लोगाें के घरों में घुसकर चार ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था।  ग्रामीणों के खदेड़ने पर वह गांव के बगल में गेंहू के खेत में छिप गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी खेतों में मौजूद सुअर की निगरानी करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ देर बाद सुअर की मौत हो गई। डीएफओ साउथ नीरज कुमार के निर्देश पर महुरेना फॉरेस्टर ब्रजेश कुमार और जोगेंद्र सिंह ने स्थानीय पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिर्पोट में डॉ. रवीकांत वर्मा ने उसके पेट में गहरे जख्म से अधिक खून बहना मृत्यु का कारण बताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सुअर के हमले में घायल ग्रामीणों की हालत में सुधार
गांव अर्जुनपुर में जंगली सुअर के हमले के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती गंभीर रूप से घायल तोताराम और उमेश की हालत में सुधार हो रहा है। घायलों के तीमारदारों और परिवारीजनों ने बताया कि दोनों गंभीर घायलों की हालत पहले से कुछ बेहतर है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed