फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Deal pepper, wheat sack in

सौदा काली मिर्च का, बोरी में निकला गेहूं  

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Deal pepper, wheat sack in
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित व्यापारी से धोखाधड़ी कर आरोपी ठग ले गए 20 हजार  
विज्ञापन

बोलेरो सवार दो युवकों ने थोक में काली मिर्च के दो बोरा बेचने का झांसा दिया और व्यापारी से 20 हजार रुपये ठग लिए। व्यापारी ने दुकान से बाकी सात हजार रुपये लाकर देने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने एक बोरी उतार कर नीचे रख दी। व्यापारी जब बाकी रुपये कुछ देर बाद वापस आया तो देखा बोलेरो समेत दोनों युवक गायब थे। जब उसने बोरी खोली तो उसमें काली मिर्च के स्थान पर गेहूं निकला। व्यापारी ने धोखाधड़ी होने की सूचना थाना नीमगांव पुलिस को दी है। 

सिकंद्राबाद के बड़े चौराहा पर उरविंदर सिंह की किराने की दुकान है। उरविंदर सिंह ने बताया कि वृहस्पतिवार की दोपहर दो लोग उसकी दुकान पर आए और कहा कि उनके पास दो बोरी काली मिर्च है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। इस पर उसने काली मिर्च दिखाने को कहा। दोनों युवकों ने कुछ दूरी पर स्थित बोलेरो में काली मिर्च के बोरे होने की जानकारी दी। इस पर वह उनके साथ बोलेरो के पास पहुंचा। व्यापारी ने बताया कि दोनों युवकों ने एक बोरी खोलकर दिखाई तो उसमें काली मिर्च थी। इस पर उसने 27 हजार रुपये में दोनों बोरी का सौदा कर लिया। 20 हजार रुपये तुरंत दे दिए और सात हजार रुपये दुकान से लाकर देने की बात कही। इस पर दोनों युवकों ने उसके सामने एक बोरी उतारकर नीचे रख दी। वह दुकान से जब रुपये लेकर वापस लौटे तो देखा वाहन समेत दोनों युवक गायब थे। बोरी जब खोलकर देखी तो उसमें गेहूं निकला। उन्होंने मामले की सूचना थाना नीमगांव पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed