फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Daughters suffering not melt station

बेटियों की पीड़ा पर नहीं पिघलते थाने

Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Daughters suffering not melt station
रेप, रोती हुई लड़की, तनावग्रस्त लड़की - फोटो : डेमो फोटो
13 दिन बाद भी नहीं पकड़ा गया रेप की कोशिश का आरोपी
विज्ञापन

घर में घुसकर की थी घटना, किशोरी के कपड़े भी फाड़े थे
गांव में खुलेआम घूम रहा आरोपी बना रहा समझौते का दबाव  

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ घर में घुसकर रेप की कोशिश और असफल रहने पर उसके कपड़े फाडने के आरोपी को पुलिस 12 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी अब पीड़िता के घर वालों को फोन कर समझौता न करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहा है। जिससे परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़िता के घर वालों ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

गांव का एक राजगीर मिस्त्री मजदूरी करने बाहर गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। पांच अगस्त को गांव का ही सुफियान रात एक बजे दीवार कूदकर उसके घर में घुस गया और उसकी पुत्री के साथ रेप की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर उसने उसके कपड़े भी फाड़ डाले। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर जागी उसकी मां ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जिस पर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की चप्पल किशोरी के घर में ही छूट गईं थीं। अगले दिन पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली पहुची और पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मौके पर पहुंचे दरोगा कन्हैयालाल यादव ने घटना का निरीक्षण कर फटे कपड़े और आरोपी की चप्पल कब्जे में लीं थी। घटना को हुए 13 दिन बीत गए, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि आरोपी गांव में ही खुलेआम घूम रहा है। बताते हैं कि आरोपी को कुछ राजनीतिक लोगों का संरक्षण प्राप्त है। जिसके चलते पुलिस उसे गिरफ्तार करने का साहस नहीं जुटा पा रही है। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी और उसके परिवार के लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मार देने की धमकी देते हैं। उसके घर वालों ने पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed