फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dakha in Mohammedabad, tied to house holders

मोहम्मदाबाद में डाका, घर वालों को बांधकर पीटा    

Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो                   भीखमपुर/ममरी।
अमर उजाला ब्यूरो                   भीखमपुर/ममरी। Updated Fri, 30 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dakha in Mohammedabad, tied to house holders
डाका - फोटो : अमर उजाला
सात डकैतों ने बोला धावा, नकदी-जेवर समेत सात लाख की लूट
विज्ञापन

लूट की घटना को चोरी की धाराओं में किया दर्ज


 हैदराबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में गुरुवार की रात सात बदमाशों ने पवन कुमार मिश्रा के घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी पवन मिश्रा को बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर दरवाजा खुलवाया और अंदर घुस गए। घर वालों को बंधक बनाकर पिटाई की। इसके बाद बदमाश 50 हजार नकदी समेत करीब सात लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पीड़ित की तहरीर पर लेकर डकैती की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज कर ली है।                  
गांव मोहम्मदाबाद निवासी पवन कुमार मिश्र ने बताया कि गुरुवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक बजे बदमाश उनकी चारपाई के पास आए और प्रधान का घर बताने की बात कही। वह जैसे ही चारपाई से उठे, बदमाशों ने उनकी कनपटी पर असलहा लगाकर कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। पवन से आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला सभी बदमाश घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने उसके भाई श्रवण कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी गन प्वाइंट पर लेकर सभी को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान उनकी पिटाई भी की गई। बदमाशों ने उनसे सेफ आदि की चाभी हथिया ली। एक बदमाश तमंचा ताने खड़ा रहा। बाकी बदमाशों ने कमरों में रखा सामान खंगालना शुरू कर दिया। बदमाश बक्से में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और सेफ में रखे महिलाओं के जेवरों समेत करीब सात लाख रुपये का सामान लूट लिया। करीब पौन घंटे लूटपाट करने के बाद बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर भाग निकले। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर उन्होंने शोरशराब किया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों की संख्या सात थी। सभी बदमाश मुंह में कपड़ा बांधे थे। सूचना पर कार्यवाहक एसओ अशोक कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घर वालों से घटना की जानकारी ली और बदमाशों की सुरागकशी की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। शुक्रवार की सुबह सीओ एलडी भारती मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवार वालों से पूछताछ की।                 
विज्ञापन


पुलिस ने धाराओं में किया खेल                 
ग्राम मोहम्मदाबाद में हुई डकैती की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस खेल कर गई। पुलिस ने अपने मन मुताबिक तहरीर लिखवाई और डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज न कर घर में घुसकर असलहों के बल पर चोरी करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार हो चुकी है लूट की कोशिश                  
गृहस्वामी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि इससे पहले भी बदमाश दो बार उसके घर लूटपाट करने का प्रयास कर चुके हैं। जिसकी उन्होंने लिखित तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने दोनों बार हुए प्रयास को गंभीरता से नहीं लिया और न ही गांव में गश्त व्यवस्था बढ़ाई।                  


 
डकैती की घटना नहीं हुई है। गृहस्वामी को जगाकर बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया और सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने जो तहरीर दी है, उसी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।                  
अशोक कुमार, कार्यवाहक एसओ थाना हैदराबाद                  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed