फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cycle rider killed

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत

Thu, 30 Apr 2015 12:16 AM IST
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी
मोहम्मदी/लखीमपुर खीरी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड पर लाल पेट्रोल पंप के पास एक साइकिल सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह जख्मी हो गया। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम थाना पसगवां के गांव बरैची निवासी भगवानदीन (65) साइकिल से अपने घर जा रहे थे। तभी लाल पेट्रोल पंप के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 108 नं. एंबुलेंस से उसे शाहजहांपुर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र रामाधार ने टैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक थाना धौरहरा के गांव पिपरिया निवासी खेमन लाल बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed