{"_id":"576d6be34f1c1b0f32b48e88","slug":"crushed-under-the-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा खीरी।
Updated Fri, 24 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा
खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से मोहल्ला जुलाहनटोला निवासी गुड्डू उर्फ अलीम की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। घरवालों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिए बगैर शव को जमींदोज कर दिया है।
मोहल्ला जुलाहन टोला निवासी गुड्डू उर्फ अलीम अपने खेत में धान की रोपाई के लिए ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। जुताई के बाद वह ट्रैक्टर खेत से बाहर निकालने लगा। अचानक ट्रैक्टर के आगे का पहिया उठने से ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव को दफना दिया है। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई भी सूचना उन्हें नहीं मिली है।