फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crossroad near Shankarpur loot, revealing four captive

शंकरपुर चौराहा के पास हुई लूट का खुलासा, चार बंदी 

Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 08 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Crossroad near Shankarpur loot, revealing four captive
लूटा - फोटो : अमर उजाला
अवैध चरस का कारोबार करने के आरोप में वादी और उसका साथी भी गिरफ्तार 
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी के शंकरपुर चौराहा पर शाहजहांपुर के गांव रसूलाबाद निवासी गोविंद कुमार के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल दो और स्मैक का कारोबार करने के आरोपी मुकदमा वादी और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 250 ग्राम स्मैक, लूट में प्रयुक्त बाइक, कार और तमंचा बरामद करने का दावा किया है। 

पुलिस लाइंस स्थित सभागार में पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा करते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पांच अक्तूबर को शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव रसूलाबाद निवासी गोविंद कुमार के साथ लूटपाट हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर मोहम्मदी पुलिस ने मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी शैलेंद्र मिश्रा उर्फ चीनू पंडित और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान मास्टर माइंड शैलेंद्र मिश्रा उर्फ चुन्नू पंडित और उसके साथी राहुल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए रुपये में से दस-दस हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और कार को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान चुन्नू पंडित के पास से 100 ग्राम स्मैक और राहुल के पास से एक 315 बोर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो चुन्नू पंडित ने बताया कि मुकदमा वादी गोविंद कुमार और उसका साथी विपिन स्मैक के व्यापारी हैं। वह गोविंद से ही स्मैक खरीदता है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा वादी और उसके साथी विपिन को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा वादी के पास से 50 और विपिन के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। एसपी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पहले ही एनडीपीएम और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। इस दौरान एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed