{"_id":"7c6278535ea3363e0ae8d7241f10c2e9","slug":"court-order-report-has-not-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर भी नहीं बदली रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यायालय के आदेश पर भी नहीं बदली रिपोर्ट
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में ऊंची भूड़ मोहल्ले के पीड़ित वकील को ही पुलिस ने आरोपी बना दिया है। मामूली धाराओं में दर्ज रिपोर्ट को भी कोर्ट के आदेश पर धाराएं तरमीम नहीं की गई हैं।
ऊंची भूड़ मोहल्ला निवासी विष्णु कुमार सक्सेना वकील को चुनावी रंजिश में 21 जून की रात में मोहल्ले के ही अभिषेक दीक्षित, अचल, अरुण दीक्षित आदि ने अपशब्द कहते हुए घर के अंदर घुसकर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी थी। पीड़ित के फोन पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वकील को ही मारपीट का आरोपी बना दिया। जिस पर वकील ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने वकील की तरफ से दबंगों पर दर्ज एनसीआर को गंभीर धाराओं में तरमीम कर विवेचना करने का आदेश भी दिया है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से पीड़ित पक्ष परेशान है।