फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CO on the Inspector 's report And three officers suspended

सीओ की रिपोर्ट पर दरोगा और तीन सिपाही निलंबित

Wed, 13 Jan 2016 11:57 PM IST
निघासन
निघासन Updated Wed, 13 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
CO on the Inspector 's report And three officers suspended
थाने में तैनात एक दरोगा और तीन सिपाहियों पर निलंबन की गाज गिरी है। सीओ निघासन की रिपोर्ट पर एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने ये कार्रवाई की है, जिसमें रात्रि गश्त में न निकलने का आरोप है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में लगातार हो रही लूट, चोरी और डकैती के मामलो में नाकाम  रहे एसओ को सोमवार की रात हटा दिया गया था। इसके बाद मंगलवार की देरशाम एसपी अखिलेश चौरसिया ने हल्का नंबर दो में तैनात दरोगा सुरेश कुमार, सिपाही योगेंद्र,  सत्यप्रकाश पटेल और एक नंबर में तैनात सिपाही शत्रुघ्न दुबे को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई की बावत एसपी ने बताया है कि चोरी-लूूट की घटनाओं को रोकने के लिए रात में गश्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद यह लोग रात में गश्त करने के लिए नहीं निकल रहे थे, जिसकी रिपोर्ट सीओ निघासन ने भेजी थी।
विज्ञापन

कार्रवाई को लेकर उठे सवाल
हल्का नंबर दो में छह माह से अधिक का समय व्यतीत कर चुके तीन सिपाहियों और करीब एक माह से अधिक समय से तैनात एक दरोगा पर कार्रवाई न होना लोगों को असमंजस में डाल रहा है। लोगों की माने तो उस दरोगा के चार्ज लेने  के बाद बिनौरा, टांडा और धरमापुर में लूट की घटनाएं हुई थी। एक नंबर हल्के  में तैनात सिपाही शत्रुघ्न दुबे का निलंबन किसी के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed