{"_id":"576c141f4f1c1bd532b47f90","slug":"co-numeric-disclose-the-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति के आंकिक से हुई लूट का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहकारी समिति के आंकिक से हुई लूट का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार गिरफ्तार, 70 हजार नकदी बरामद
चार मई को कंचनपुर समिति के आंकिक दीनदयाल वर्मा से दिन दहाड़े इुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70510 रुपये नकद, कई असलहे, कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं।
फूलबेहड़ ब्लाक की कंचनपुर सहकारी समिति के आंकिक दीनदयाल वर्मा चार मई की दोपहर समिति से वसूली की रकम लेकर अलीगंज बैंक बाइक से आ रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने असलहे की दम पर उन्हें रोककर नकदी, किसानों के कागजात आदि छीन लिए थे। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में लूट में दर्ज की गई थी।
सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि कोतवाली पुलिस इस घटना के खुलासे में काफी गंभीर रही। कोतवाल एसएन द्विवेदी, एसएसआई जनार्दन प्रताप सिंह, शंखधर भट्ट पुलिस दल के साथ गश्त पर निकले थे। भरकुंडा के निकट बाग में बदमाशों की आहट पाकर पुलिस ने जब उन्हें ललकारा तो बदमाशों ने कई राउंड फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने हिम्मत से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाकर पूछताछ की तब उन्होंने अपना नाम इसराइल, नरेंद्र उर्फ बिच्छू सांसिया, अधीर सिंह सासिया, बिजेंद्र सिंह सासिया बताया। तलाशी लेने पर 315 बोर के तीन तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद हुए। बदमाशों की निशानदेही पर आंकिक से लूटे गए रुपयों में से रसूलपनाह नहर पुलिया की झाड़ियों से 70510 रुपये भरा बैग और किसानों के कागजात भी बरामद हो गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना का मास्टर माइंड इसराइल निवासी खलीलपुरवा चौरठिया ने जेल में रहकर नया गैंग तैयार किया और लूटपाट की घटनाएं करने लगा। लूट के लिए नरेंद्र सिंह उर्फ बिच्छू ने हीरो डीलक्स और मास्टर माइंड इसराइल ने अपाचे बाइक खरीदी थी जो पुलिस ने बरामद कर ली हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग, लूट आदि का मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि अभियुक्तों पर आसपास के जिलों में भी घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लूट की घटना में अभियुक्तों ने किसी परिचित की मदद से घटना को अंजाम दिया था। उसकी भी तलाश जारी है। पुलिस ने आंकिक द्वारा सोसाइटी से रुपये लेकर चलने के बाद मात्र सात मिनट में घटना को अंजाम दिया जाना शक के घेरे में आया। जिसके आधार पर छानबीन करने पर खुलासा हुआ है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपया नकद पुरस्कार दिया है।