{"_id":"57a62f634f1c1ba8672ba256","slug":"cm-including-three-by-the-cbi-summons","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ समेत तीन को सीबीआई ने किया तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसीएमओ समेत तीन को सीबीआई ने किया तलब
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ अगस्त को बयान देने जाएंगे एसीएमओ
22,23 दो लिपिक जाएंगे सीबीआई कार्यालय
एनआरएचएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आठ अगस्त को एक एडिशनल सीएमओ सहित दो वरिष्ठ लिपिकों को 22 एवं 23 अगस्त अपने देहरादून स्थित कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जबकि इस मामले में अभी हाल ही में पांच लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं।
वर्ष 2005-06 और 2006-07 के बीच हुए एनआरएचएम घोटाला मामले में जांच चल रही है। इस मामले में सीबीआई तत्कालीन एडिशनल सीएमओ डॉ. एमएल आर्या पर एफआईआर दर्ज करवा चुकी है। चल रही जांच को लेकर समय-समय पर उस दौरान एनआरएचएम से संबंधित विभागीय लोगों को देहरादून कार्यालय पर बयान दर्ज कराने के लिए बुलवाया जाता रहा है। बताया जाता है कि इसी क्रम में आठ अगस्त को एडिशनल सीएमओ बीवी राम और 22 एवं 23 अगस्त को वरिष्ठ लिपिक बालकराम और तत्कालीन डीलिंग क्लर्क दिनेश कुमार को सीबीआई ने अपने देहरादून कार्यालय पर सुबह दस बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
सीबीआई जांच के लिए समय-समय पर विभाग के लोगों के बयान दर्ज करने के लिए अपने देहरादून स्थित कार्यालय पर बुलाती रहती है। इसी क्रम में एक एडिशनल सीएमओ सहित दो लिपिकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ