फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clay was stuffed in his mouth stifled scream

मुंह में मिट्टी ठूंस दबा दी थी चीख 

Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 23 May 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Clay was stuffed in his mouth stifled scream
रेप - फोटो : अमर उजाला
फायर ब्रिगेड ने निकाला बनियान के फंदे से कसा नग्न शव
विज्ञापन

मुख्य आरोपी समेत चार पर हत्या और रेप की रिपोर्ट दर्ज

आम दिलाने के बहाने आठ साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी युवक ने वहशियत की हद पार कर दी। रेप के दौरान बच्ची की चीख दबाने के लिए दरिंदे ने मासूम बच्ची के मुंह में गले तक मिट्टी ठूंस दी। इसके बाद अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने बनियान से बच्ची का गला घोंट कर शव को कुएं में फेंक दिया। रविवार रात जब फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव निकाला तो बच्ची के शव का हाल देखकर लोग सिहर उठे। बच्ची खा शव देखकर भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। पुलिस से शव छीनकर भीड़ घरवालों के साथ राजापुर चौकी पहुंची और पीलीभीत बस्ती हाइवे जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोपी के फरार होने को पुलिस की लापरवाही बताया। मोहल्ले के कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर भीड़ ने बच्ची के शव को वापस पुलिस को दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन, उसके भाई और पिता समेत चार के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और शव छिपाने के साथ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। 
बताते चलें, रविवार को थाना सदर क्षेत्र में शहर से सटे एक गांव निवासी मोहन नाम के युवक ने गांव की ही कक्षा पांच की छात्रा के साथ एक बाग में रेप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी थी और शव बाग के 55 फुट गहरे कुएं में फेंक दिया था। सूचना पर सीओ सिटी एमपी सिंह, एसडीएम सदर आलोक वर्मा, एसएसआई सदर कोतवाली जयप्रकाश यादव, दरोगा रामदास वर्मा सहित कई चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद रात 12:30 बजे बजे फायर ब्रिगेड ने बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला। भीड़ ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव छीना और पीलीभीत बस्ती हाइवे पर बैरियर के बांस-बल्ली डालकर हाइवे पर जाम लगा दिया।  
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे कंट्रोल के जरिये कई थानों की फोर्स, क्यूआरटी, पीएसी मौके पर बुला ली गई। रात करीब 12.30 बजे पहुंचे एएसपी एपी सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे। करीब डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्यवाहक कोतवाल जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मृतक बालिका के चाचा की ओर से मुख्य आरोपी मोहन, उसके भाई राजेश, पिता भल्लू और गांव के ही सुमित के खिलाफ धारा 302, 201, 376 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचन सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय को सौंपी गई है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी भल्लू को कल ही हिरासत में ले लिया था। मुख्य आरोपी भी देर रात पकड़ गया, लेकिन पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़े जाने से इनकार कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 
बच्ची का पोस्टमार्टम डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. राजकुमार और एक महिला डॉक्टर के गठित पैनल ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों की भारी भीड़ रही। 

सात दिन पहले रेप मामले में जमानत पर छूटा था आरोपी  
रेप के बाद बालिका की हत्या करने वाले वहशी दरिंदे ने एक साल पहले गांव की ही एक महिला के साथ रेप किया था। इस मामले में वह जेल गया था। आरोपी के पिता भल्लू ने बताया कि एक साल जेल में रहने के बाद हफ्ते भर पहले ही आरोपी मोहन जेल से छूटकर घर आया था। आरोपी के दो अन्य भाई दीपू और राजेश चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। 

कुएं में सांप बने रेस्क्यू अभियान में रोड़ा 
जिस कुएं में बालिका की हत्या कर शव को फेंका गया था, वह दशकों पुराना है। कुएं में पानी तो नहीं था, लेकिन ईंटों के टुकड़े, लकड़ी आदि काफी मात्रा में पड़े थे। काफी गहरा कुआं होने के कारण जब फायर बिग्रेड की सीढ़ी छोटी पड़ गई तो गांव का ही नीलकमल रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया। बकौल, नीलकमल वह कुएं में आधी दूर तक पहुंचा और मोबाइल की रोशनी डालकर देखा तो कुएं में कई सांप थे। एक सांप शव के ऊपर ही घूम रहा था जबकि दूसरा पास में पड़ी लकड़ी पर था। यह देखकर नीलकमल पसीने से तरबतर हो गया। उसके शोर करने पर लोगों ने रस्सी खींचकर उसे ऊपर निकाल लिया। 


दोबारा लाई सीढ़ी तो पूरा हुआ रेस्क्यू अभियान
फायर बिग्रेड की कुएं में लगाई गई सीढ़ी काफी छोटी पड़ गई। वहीं सांपों के भय से फायर कर्मी भी रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। ऐसे में अभियान ब्रेक करना पड़ा। दूसरी सीढ़ी आने पर सपेरे को बुलाकर कुएं में उतारा गया, तब शव बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed