{"_id":"17cded95b9e94208135a236c136ef6bd","slug":"chinati-trains-to-theft-marking-70-criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में चोरी-छिनैती कर रहे 70 अपराधी चिह्नित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनों में चोरी-छिनैती कर रहे 70 अपराधी चिह्नित
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 18 Apr 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐशबाग-मैलानी रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में अपराध कर रहे जिले के 70 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनमें 45 सक्रिय अपराधी हैं, जो डकैती, लूट, चोरी और छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ट्रेनों में अपराध करने पर इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन तमाम ऐसे अपराधी हैं जिनके बारे में पता लगाने में जीआरपी के पसीने छूट रहे हैं। एसओ जीआरपी चेतराम वर्मा के मुताबिक छानबीन में पता चला है कि ट्रेनों में घटनाओं को अंजाम देने वाले ज्यादातर अपराधी किराए के मकानों में रहकर अपराध कर रहे हैं। जिसकी वजह से उनके बारे में पता लगाना टेड़ी खीर साबित हो रहा है।
सक्रिय अपराधियों की सूची में सबसे ज्यादा अपराधी लखीमपुर क्षेत्र में हैं। एसओ ने बताया कि लखीमपुर थाना क्षेत्र में 41, गोला में 11 और मैलानी में 18 अपराधियों को चिह्नित किया गया है लेकिन इनमें 45 अपराधी ऐसे हैं, जो संगठित होकर या फिर अकेले अपराध कर रहे हैं। कई अपराधियों पर मोबाइल चोरी और महिलाओं से पर्स चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। जीआरपी ने जिला पुलिस के साथ मिलकर इन सभी अपराधियों के मूवमेंट पर नजर रखना शुरू कर दी है।