{"_id":"58f79e2b4f1c1b1774473432","slug":"child-survivors-of-babhabha-village-survivor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले में बैबहा गांव के प्रधान बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले में बैबहा गांव के प्रधान बाल-बाल बचे
लखीमपुरखीरी
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरोपी को ग्रामीणों ने तमंचे समेत दबोचा, रिपोर्ट दर्ज
थाना नीमगांव क्षेत्र के सिकंद्राबाद चौराहे पर स्थित एक दुकान पर चाय पीते समय कार पर सवार एक युवक ने बैबहा गांव के प्रधान पर जानलेवा हमला करते हुए फायर कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है।
बैबहा के प्रधान रविकांत दीक्षित ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े आठ बजे सिकंद्राबाद में कस्ता रोड स्थित एक दुकान पर वह चाय पी रहे थे। तभी आल्टो कार से आए थाना हैदराबाद के कैमहरा निवासी शैलेंद्र बाजपेयी ने उन पर जान से मारने की नियत से लगातार दो फायर कर दिए। उन्होंने किसी तरह लेट कर अपनी जान बचाई। इसी बीच शोर गुल सुनकर जमौरा गांव के लोग भी आरोपी युवक के पीछे दौड़ पड़े और उसे दबोच लिया। तब तक चौकी पुलिस भी पहुंच गई और युवक को थाने ले गए। घटना सिकंद्राबाद पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई।
विज्ञापन
उधर इस बाबत एसओ नीमगांव डीके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन