फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   child dead

कारागार में महिला बंदी की बच्ची की अचानक मौत

Mon, 03 Aug 2015 10:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
कारागार में हत्या के आरोप में पिछले सात महीनों से निरुद्घ एक महिला बंदी की छह दिन पहले जन्मी बच्ची की अचानक मौत हो गई। डाक्टरों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरदोई की रहने वाली हिना नामक महिला को फरवरी माह में मोहम्मदी पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेजा था। उस समय वह डेढ़ माह की गर्भवती थी। जेलर ज्ञानप्रकाश ने बताया कि 28 जुलाई को हिना को डिलीवरी के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद वह अस्पताल से कारागार वापस आई थी। उनके मुताबिक सोमवार की सुबह करीब नौ बजे हिना बच्ची को दूध पिला रही थी। उसी समय बच्ची को हिचकियां आने लगीं। इसके बाद जेल के डाक्टर को बुलाया गया।
विज्ञापन

डाक्टर ने मासूम की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। जेल डाक्टर सब्बन अली का कहना था कि संभवत: दूध बच्ची के फेफड़े में चला गया होगा, इसलिए उसकी हालत बिगड़ गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed