{"_id":"57ae00bd4f1c1be15bee667e","slug":"chhattisgarh-police-recovered-teenager-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ पुलिस ने बरामद की किशोरी, आरोपी दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत्तीसगढ़ पुलिस ने बरामद की किशोरी, आरोपी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट रिमांड लेकर आरोपी को साथ लेकर लौट गई पुलिस
अलग-अलग स्थानों से भगाकर लाई गईं दो किशोरियों में से छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक किशोरी को शहर कोतवाली पुलिस की मदद से रोडवेज बस अड्डे के पास से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरी किशोरी का कोई अतापता नहीं चला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को एसीजेएम की अदालत में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर उसे किशोरी के साथ लेकर छत्तीसगढ़ लौट गई।
बतादें कि सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के दो युवक छत्तीसगढ़ के जिला धनतरी में कपड़े की फेरी लगाते थे। दोनों युवकों ने 15 वर्षीय और 16 वर्षीय छात्राओं को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उन्हें भगा ले आए। पहली अगस्त को थाना मगरलोट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। युवकों के नाम-पता ट्रेस करने के बाद छत्तीसगढ़ की पुलिस टीम ने हेमंत पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को सदर कोतवाली और हरगांव क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने सदर कोतवाली पुलिस की मदद से थाना हरगांव के गांव उदनापुर निवासी इश्तियाक हुसैन को गिरफ्तार कर एक किशोरी को बरामद कर लिया, जबकि दूसरी किशोरी और आरोपी पुुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सीजेएम की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया और बाद में दोनों को लेकर छत्तीसगढ़ लौट गई।