फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chen escaped after robbing woman shoplifter

महिला की चेन लूटकर उचक्का फरार

Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो /लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 04 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Chen escaped after robbing woman shoplifter
chain - फोटो : amar ujala
- मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहीं थी कुसुम धवन 
विज्ञापन

- रोडवेज पुलिस चौकी के निकट गली में हुई वारदात 

दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रहीं मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी कुसुम धवन की सोने की चेन उचक्का झपट्टा मारकर ले उड़ा। रोडवेज पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर स्थित गली में हुई घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचक्के की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। 

मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी कुसुम धवन ने बताया कि उन्होंने मोहल्ला नईबस्ती स्थित आईसीआई बैंक में अपनी सोने की चेन गिरवीं रखकर 90 हजार रुपये कर्ज लिया था। 10 दिन पहले ही वह कर्ज अदा कर चेन ले आईं थी। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दुर्गा प्रेस के घर में बने मंदिर पर पूजा-अर्चना करने जा रहीं थीं। इसी बीच अब्दुल कलाम गर्ल्स स्कूल के पास पीछे से आए उचक्के ने गले पर झपट्टा मार दिया और चेन तोड़कर भाग निकला। शोरशराबा करने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते उचक्का नजरों से ओझल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उचक्के की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। उन्होंने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, हालांकि सदर कोतवाल रामजी चौधरी ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed