फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chen did not have bike-wife shot dead

बाइक-चेन नहीं मिली तो पत्नी को गोली से उड़ाया 

Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-शारदानगर/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो-शारदानगर/महेवागंज। Updated Sun, 15 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chen did not have bike-wife shot dead
मडर - फोटो : अमर उजाला
मांग को लेकर आए दिन होता था दोनों के बीच विवाद
विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

चौकी क्षेत्र के गोड़वा गांव निवासी रामलखन ने तमंचे से अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की वजह दहेज में बाइक और सोने की चेन को लेकर दोनों के बीच आए दिन होने वाला विवाद माना जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सदर कोतवाली मे दहेज हत्या व गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सिटी ने शहर कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी पति से पूछताछ की और लोगों से घटना के बावत जानकारी ली। 

घटना रविवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। बताते हैं गांव गोड़वा निवासी रामलखन और उसकी पत्नी के बीच छत के ऊपर विवाद हो गया। इससे नाराज रामलखन ने 315 बोर के तमंचे से पत्नी के सीने पर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घर की छत पर खून से लथपथ पड़ी शिवानी का शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल एसपी उपाघ्याय, चौकी इंचार्ज महेश गंगवार ने मौका मुआयना कर पति रामखिलावन से पूछताछ की। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को पति पर शक हुआ। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ की। बकौल पुलिस आरोपी पति ने हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। खीरी थाना क्षेत्र के गांव जमुनिहा निवासी मृतका के भाई राजू ने बताया कि बहनोई रामखिलावन दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। शनिवार को भी बहन के साथ भी मारपीट की थी। उसने बहनोई पर दहेज की खातिर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए चौकी पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाल ने बताया कि आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है। मृतका के भाई की ओर से पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या और गैरइरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed