फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cattle thieves killed the villager

पशु चोरों ने ग्रामीण की जान ली

Thu, 05 Nov 2015 07:19 PM IST
अजान
अजान Updated Thu, 05 Nov 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
Cattle thieves killed the villager
हैदराबाद थाना क्षेत्र के  गांव घरथनियां में बुधवार की रात पशुओं की चोरी करने आए बदमाशों ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक महिला को घायल कर दिया। वारदात  के विरोध में लामबंद हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ  नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजे के साथ परिवार  के एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग की। वहीं मूड़ा जवाहर गांव में भी चोरों ने जानवर खोलने का प्रयास किया। असफल होने पर एक युवक को फायर  मारकर घायल कर दिया है। एसपी अखिलेश चौरसिया ने गुरुवार को घटनास्थल का मौका मुआयना किया हैै और शीघ्र ही घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन

घरथनिया गांव में बुधवार की रात को करीब तीन बजे पिकअप सवार आधा दर्जन मवेशी चोर 45 वर्षीय मेघन भार्गव की पशुशाला में बंधी भैंस को खोलकर ले जाने लगे, तभी आहट सुनकर मेघन की पत्नी की आंख खुल गई। उसने दौड़कर भैंस की रस्सी पकड़कर शोर मचाया और चोरों से भिड़ गई। इस पर चोरों ने महिला को लात मारकर गिरा दिया। इस बीच गृहस्वामी मेघनलाल भी मौके पर जा पहुंचा, तो खुद को घिरा समझकर चोर पिकअप पर सवार होकर भागने लगे। मेघन पिकअप के दरवाजे को पकड़कर पशु चोरों को ललकारने लगा।
विज्ञापन

इससे बचने के लिए पशु चोरों ने मेघन के कोख में सटाकर गोली मार दी, जो पेट चीरते हुए गर्दन में जा घुसी, जिससे मेघनलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पशु चोर भैंस को छोड़कर वाहन सहित फरार हो गए। दूसरी घटना में घरथनियां गांव से पहले चोरों ने मूड़ा जवाहर गांव में जमुनालाल की भैंस खोलने का प्रयास किया, लेकिन अजान से मेला देखकर आ रहे ग्रामीणों से उनकी मुठभेड़ हो गई। भैंस को लेकर उनकी भी छीनाझपटी हुई, तो वहां भी चोरों ने दो फायर किए। इसमें एक फायर 18 वर्षीय सूरज के पैर में लगा, जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
क्षेत्र में हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने घरथनियां तिराहे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग प्रशासन से की। साथ ही मेघन की हत्या करने वाले पशु चोरों को शीघ्र पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विनय तिवारी को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके सामने भी मुर्दाबाद के नारे लगाए।

सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया
घरथनियां तिराहे पर लगे जाम को विधायक विनय तिवारी ने ग्रामीणों को समझाकर खत्म कराया और तत्काल पीड़ित परिवार को10 हजार रुपये की आर्थिक मदद के साथ किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख और मुख्यमंत्री राहत कोष से ढाई लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की।
शफी आगा ने घायल को दिए पांच हजार
अजान। गांव मूड़ा जवाहर में पशु चोरों की गोली से घायल हुए सूरज को गांव के ही शफी आगा मुन्ना ने इलाज के लिए पांच हजार रुपये की सहायता राशि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed