फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Canal Road was half-burnt body of young man

नहर रोड पर युवक का अधजला शव मिला

Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो ममरी।
ब्यूरो ममरी। Updated Sun, 17 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Canal Road was half-burnt body of young man
जला शव - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- शिनाख्त नहीं, हत्या अन्यत्र कर यहां शव जलाने की आशंका
हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक युवक का अधजला लावारिस शव हेमपुर गांव के समीप बड़ी नहर रोड पर आम के पेड़ के नीचे पड़ा पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान न होने पर पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का चेहरा 50 फीसदी जला था। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या गला घोंटकर कही अन्यत्र की गई और यहां पर पेट्रोल डालकर जलाया गया है। घटनास्थल का सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह ने भी निरीक्षण किया है।
रविवार सवेरे करीब 20 वर्षीय युवक जो नीली जींस, सफेद नीली धारीदार शर्ट और फाइवर के काले सैंडिल पहने था, युवक का अधजला शव यहां ग्राम हेमपुर के निकट नहर रोड पर मुंडी झाल के पास आम के पेड़ के नीचे पड़ा पाया गया। शव पड़े होने की खबर आग की तरह फैल गई जहां तमाम ग्रामीण उसे देखने के लिए एकत्र हो गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे कार्यवाहक एसओ कौशल किशोर यादव ने लावारिस शव मिलने की सूचना अधिकारियों को देकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन चेहरा काफी जला होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव के कुछ दूरी पर पड़ी पेप्सी की बड़ी बोतल भी बरामद की है, जिसमें शव को जलाने के लिए पेट्रोल लाया गया था। पुलिस का मानना है कि युवक की हत्या दूसरी जगह कर शिनाख्त छुपाने के लिए शव यहां डालकर उसे पेट्रोल से जलाया गया है। 
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह ने एकत्र भीड़ से जानकारी हासिल की। हेमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे नहर पटरी पर आग जलती देखी गई, जिसके पास एक चौपहिया वाहन भी खड़ा था। पुलिस ने चौकीदार खेमकरन की सूचना पर शव को सीलकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में अनेक प्रकार की चर्चाएं हैं और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममरी के सीओ मोहम्मदी रामशंकर सिंह और कार्यवाहक एसओ केके यादव का अनुमान है कि ऐसी घटनाएं अक्सर आशनाई या फिर जमीन जायदाद को लेकर होती हैं। उन्हें आशंका है कि युवक की हत्या भी इसी कड़ी से जुड़ी हो सकती है। उनका शक है कि युवक पड़ोसी जिले का भी हो सकता है। सीओ ने बताया कि लावारिस होने से युवक का शव 72 घंटे मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed