{"_id":"57cadb254f1c1bd4352cbbcc","slug":"by-miscreants-at-gun-point-looting-of-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर की लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो ओयल।
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विरोध करने पर घर वालों को जमकर पीटा, दो घायल
घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
थाना खीरी की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव खागी ओयल निवासी शंभू यादव के घर बदमाश शुक्रवार की रात घुस गए। बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर जमकर पिटाई की, जिससे दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम खागी ओयल निवासी शंभू यादव ने बताया कि वह परिवार समेत घर के अंदर सो रहे थे। आधी रात के करीब आधा दर्जन बदमाश उसके घर घुस आए और परिवार के सभी सदस्यों को असलहों के बल पर बंधक बना लिया और लूटपाट शुरू कर दी। शंभू यादव तथा उनके भाई सुरेश यादव ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घर में रखे बक्से से जेवर और नकदी लूट ली। गृहस्वामिनी जगरानी की नाक का फूल नोंचकर मौके से भाग निकले। उन्होंने बताया कि सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे। बदमाशों की पिटाई से शंभू यादव का सिर फूट गया, उनका भाई सुरेश भी चोट लगने से घायल हो गया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन