फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buried riches lured a million swindle

गड़े धन का लालच देकर एक लाख की ठगी 

Sun, 08 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो  सिंगाही।
ब्यूरो  सिंगाही। Updated Sun, 08 May 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Buried riches lured a million swindle
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- जेवर लेकर भाग रहे ठग को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 
- पुलिस ने नहीं दर्ज की मामले की रिपोर्ट, दो ठग फरार 

 क्षेत्र के गांव सहिंजना में गड़े धन का लालच देकर तीन ठगों ने 24 हजार रुपये नकदी संग जेवर ठग लिए। ठगी की भनक लगते ही ग्रामीणों ने ठगों का पीछा कर एक ठग को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। दो ठग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
गांव सहिंजना निवासी सियाराम सिंगहा स्थित नाई की दुकान पर शेविंग कराने गए थे। वहां पर खुटार के कुछ व्यक्ति मिले। सियाराम ने बातचीत के दौरान अपनी मां शिवरानी के बीमार होने की बात कही। इस पर उन लोगों ने तंत्र विद्या के माध्यम से उनको सही करने को कहा। वह लोग सियाराम के घर गए। वहां पर कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद उन लोगों ने घर में जमीन के अंदर धन गड़ा होने के कारण बीमार होने की बात कही। ठगों ने कहा कि गड़े धन ने जीव का रूप धारण कर लिया है। घर में पहले बड़े पुत्र की मौत होगी। उसके बाद पूरे परिवार का विनाश हो जाएगा। डर के कारण सियाराम धन निकलवाने के लिए राजी हो गया और परिवार को बचाने का उपाय भी पूछा। ठगों ने शनिवार दोपहर पड़ोस स्थित नदी में 24000 रुपये बहाने को कहा। सियाराम बाइक से रुपये लेकर ठगों के साथ ढखेरवा स्थित नहर के पास पहुंचे। वहां पर ठगों ने एक पॉलिथीन की पोटली बनाकर झोले के अंदर एक ईंट रखकर नदी में सारा पैसा रखवा दिया। उसके बाद सियाराम को वहां से वापस घर भेज दिया। ठग शनिवार की शाम दुबारा सियाराम के घर पहुंचे और पांच प्रकार के फल, मीठा आदि लाकर पूजा पाठ करने को कहा। रात में पूजा पाठ के दौरान ठगों ने सभी को घर के बाहर कर दिया। उसके बाद एक गड्ढा खोदकर उसमें कुछ पैसे भर दिया। उसके बाद परिवार वालों को बुलाकर घर के अंदर गड़ा हुआ धन दिखाया। धन देखकर परिवार वालों को विश्वास हो गया। उसके बाद ठगों ने घर के अंदर मौजूद सभी जेवर लाकर पूजा करने की बात कही। उन लोगों के झांसे में आकर घर में मौजूद तीन जोड़ी पायल, कुंडल, अंगूठी, हथफूल, मटर माला समेत करीब 60 हजार रुपये का सामान रखकर लाए। तब ठगों ने घर के बाहर आंखें बंद करके खड़े होने को कहा। ठगों ने यह भी कहा कि यदि आंख खोल दी तो गड़ा हुआ सारा पैसा जलकर राख बन जाएगा। परिवार के सभी सदस्य आंखें बंद करके घर के बाहर खड़े हो गए। ठगों ने सारा जेवर उठाया और भागने लगे। इसी बीच एक पायल गिर गई। पायल के गिरने की आवाज सुनकर घर के लोगों को शंका हुई। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण आ गए। दो ठग जेवर लेकर फरार हो गए। एक ठग को ग्रामीणों ने बाइक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


ठग हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने नकदी और जेवर ठगने की बात स्वीकार की है। जांच के बाद शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर अन्य ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा। - संजय यादव, एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed