{"_id":"57597a314f1c1b6e409c5b07","slug":"burglars-raid-home-insurance-agent-said-in-gudria","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदरिया में बीमा एजेंट के घर चोरों ने बोला धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुदरिया में बीमा एजेंट के घर चोरों ने बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो-धौरहरा।
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
चोर
एक लाख की नकदी सहित दो लाख के जेवर उड़ाए
बंदूक हाते में फेंकी, कारतूस ले गए साथ
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
गांव गुदरिया निवासी एलआईसी अभिकर्ता मुरारीलाल जायसवाल के घर बुधवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये की नगदी समेत करीब दो लाख के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। चोरों ने उनकी बंदूक घर के बाहर कुछ दूरी पर स्थित हाते में फेंक दी, जबकि 10 कारतूसों से भरी पेटी साथ ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव गुदरिया निवासी संपन्न किसान व एलआईसी अभिकर्ता मुरारीलाल जायसवाल ने बताया कि बुधवार की रात चोर मकान की पिछली दीवार के सहारे सीढ़ियों से उतरकर घर में घुस आए और कमरे में रखी अलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये, सोने का हार, झुमकी, झाला, पांच अंगूठी, एक सोने की चेन और एक किलोग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिया। चोरों ने कमरे में रखी बंदूक और कारतूस की पेटी भी चोरी कर भाग निकले। सुबह जब गृहस्वामी परिवार सहित छत से उतर कर नीचे आए तो कमरे का दरवाजा और सदर गेट खुला देखा। इससे उनके होश उड़ गए। कमरे में घुसे तो बक्से और अलमारी का लाकर टूटा पड़ा था। कमरे में रखा अन्य सामान भी बिखरा पड़ा था। चोरी होने की सूचना पर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने आसपास जब तलाश की तो हाते में बंदूक पड़ी मिल गई। गृहस्वामी ने बताय कि चोर 10 कारतूसों से भरी पेटी अपने साथ ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि बीमा एजेंट की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।