फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars made millions

चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Burglars made millions
चोरी - फोटो : अमर उजाला
पलिया के मोहल्ला किसान प्रथम में हुई घटना
विज्ञापन

मोहल्ला किसान प्रथम में चोरों ने एक आंगनबाड़ी वर्कर और उनके यहां किराए पर रह रहे एक परिवार की हजारों रुपये की नकदी, जेवर सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। अभी सोमवार को ही डकैतों ने इटैइया गांव के एक घर पर धावा बोल कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में खौफ है जबकि पुलिस मौन है।

मोहल्ला किसान प्रथम निवासी स्व. मिथलेश अवस्थी की पत्नी पुष्पा अवस्थी आंगनबाड़ी वर्कर हैं। घर में ही जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापक अखिलेश वर्मा किराए पर रहते हैं।  बीती रात चोर आंगनबाड़ी वर्कर के घर के पीछे से छत पर चढ़ आए और इसके बाद उन्होंने उनके कमरे में घुसकर अलमारी से तीन जोड़ी पायल, दो सोने की चैन, झाले आदि जेवर के साथ 18 हजार रुपये की नकदी और कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद उन्होंने किराए पर रह रहे अध्यापक श्री वर्मा का कमरा भी खंगालकर वहां से सोने की अंगूठी, पायल, दो हजार रुपये की नकदी समेत हजारों रुपये का माल चोरी कर लिया और फरार हो गए। सुबह जब परिवार वाले जागे तब उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। बता दें कि सोमवार को इटैइया गांव में बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का माल उड़ा दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में खौफ बढ़ता जा रहा है। पिछले डेढ़ महीने में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed