{"_id":"57b494814f1c1bd0596eb6bd","slug":"burglars-made-goods-from-three-stores-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल
अमर उजाला ब्यूरो/चंदनचौकी।
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दुकानों में चोरी का असफल प्रयास, लोग दहशत में
मंगलवार रात चोरों ने कस्बे में कई दुकानों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये का सामान और नकदी पार कर दी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मंगलवार रात चोरों ने कोठी तिराहे पर बीडीसी रमाशंकर राना की जनरल मर्चेंट की दुकान का ताला तोड़कर दो हजार की नकदी के अलावा रेडिमेड कपड़े, क्रीम, पाउडर, साबुन, सेंट आदि करीब 20 हजार रुपये का सामान पार कर दिया, फिर चोरों ने गौरीफंटा तिराहे पर हनुमान प्रसाद बाबा के खोखे का ताला तोड़कर 15 सौ रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये का सामान नमकीन बिस्कुट आदि उठा लिया। चोरों ने बंसल इलेक्ट्रानिक्स की दुकान को भी निशाना बनाया। यहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़ डाला लेकिन अंदर नहीं घुस सके। उसके बाद चोरों ने पंकज मोबाइल गैलरी का ताला तोड़ने का प्रयास किया लेकिन यहां पंकज बंसल के जग जाने और शोर मचाने पर चोर भाग खड़े हुए । चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कई चोरियों से लोगों में दहशत है।