फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Burglars made a million of goods

चोरों ने उड़ाया एक लाख का माल

Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Burglars made a million of goods
chor - फोटो : amar ujala
लोहरीपुर की घटना, पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

गांव लोहरीपुर में एक व्यक्ति के घर दीवार के सहारे चोर घुस गए और घर में रखी नगदी, जेवर, लैपटॉप समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गांव लोहरीपुर निवासी श्रीकेशन राज ने बताया कि वह शुक्रवार की रात परिवार के साथ घर के अंदर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार के सहारे छत पर आ गए और घर के अंदर घुस आए। चोर कमरों में रखे दो लैपटॉप, सोने की दो जोड़ी झुमकी, पायल, सोने की चेन, बर्तन, बटुला, दो मोबाइल, सात हजार रुपये नगद कपड़ा सहित करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह लोग सोकर उठे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और बक्से आदि खुले पड़े थे। चोरी होने की जानकारी पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पीड़ित ने कफारा चौकी पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल रामजी चौधरी नें बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और न ही चौकी इंचार्ज ने इस संबंध में कुछ बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed