{"_id":"5787c1bf4f1c1b027d13f6b1","slug":"bsp-leader-returned-deoria-burials-priwarijn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की अंत्येष्टि कर देवरिया लौट गए परिवारीजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता की अंत्येष्टि कर देवरिया लौट गए परिवारीजन
अमर उजाला ब्यूरो /कुकरा/मैलानी।
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
bsp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घर वालों ने किसी रंजिश से किया इंकार
- दूसरे दिन भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी पुलिस
बसपा के सेक्टर महासचिव राजदेव की हत्या की सूचना पर बुधवार की देर रात गांव पहुंचे परिवार के लोगों ने शव की अंत्येष्टि कर दी और रात में ही वापस देवरिया लौट गए। घर वालों ने किसी से कोई रंजिश होने से इंकार किया है। उधर, दूसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
बतातें चलें कि मंगलवार की रात थाना क्षेत्र की कुकरा चौकी के गांव लैलूननगर निवासी बसपा के पहाड़पुर सेक्टर सचिव 55 वर्षीय राजदेव की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह घर के बाहर मच्छरदानी में सो रहे थे। घटना की रात उनके घर पर कोई नहीं था। परिवार के सभी लोग देवरिया एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रेमचंद की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ अजय यादव ने बताया कि गोली मारकर हत्या होने की सूचना पर राजदेव के परिवार के लोग बुधवार की रात गांव पहुंचे थे और शव का अंतिम संस्कार करने के बाद फिर वापस देवरिया चले गए। इस दौरान पुलिस को परिवारवालों से कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। एसओ ने बताया कि परिवारवालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। घटना को हुए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस को कोई ऐसे क्लू नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस के हाथ कातिल तक पहुंच सके।