फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Browning showing teacher threatened , reports

तमंचा दिखाकर शिक्षिका को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Dec 2015 06:52 PM IST
सिकंद्राबाद
सिकंद्राबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
Browning showing teacher threatened , reports
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बिल्लाई स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण कार्य के दौरान गांव का ही एक व्यक्ति तमंचा लेकर परिसर में घुस आया, जिसके बाद उसने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उसने शिक्षिका के साथ अभद्रता करते हुए तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इससे स्कूल में शिक्षण कार्य बाधित हो गया। शिक्षिका ने मामले की तहरीर नीमगांव थाने में दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान भेजा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिल्लाई में लखनऊ निवासी शिक्षिका मंजूलता वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि शुक्रवार को वह स्कूल में शिक्षण कार्य कर रहीं थी। तभी गांव का ही शिवमंगल सिंह वहां पहुंच गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया। गाली-गलौज करते हुए बच्चों को डराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका विरोध किया तो आरोपी ने शिक्षिका के साथ अभद्रता की। एसओ नीमगांव बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान भेजा गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि एक युवक शराब के नशे में स्कूल में हंगामा करने की जानकारी मिली है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed