Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mobiles recovered by police

Solan News: सीईआईआर पोर्टल से पुलिस ने 800 मोबाइल फोन किए बरामद

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ रुपये के मोबाइल असली मालिकों को लौटाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी ने तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने वर्ष 2023 से अब तक सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से करीब 800 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों तक पहुंचाए हैं। पुलिस के अनुसार इस अभियान में बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर थानों की टीमों ने अहम भूमिका निभाई। इन थानों की पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया। बद्दी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर जाकर मोबाइल का आईएमईआई नंबर ब्लॉक करवाएं। उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने पुराने या सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने वालों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मोबाइल केवल विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें और उसका पक्का बिल तथा विक्रेता की पहचान का प्रमाण जरूर लें। बिना बिल या संदिग्ध स्रोत से मोबाइल खरीदने पर चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त के मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और मोबाइल खरीदते समय पूरी जांच करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed