{"_id":"57c057d04f1c1bd619d4efcd","slug":"brother-was-lodged-against-the-false-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाई के खिलाफ झूठी दर्ज कराई गई रिपोर्ट’ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘भाई के खिलाफ झूठी दर्ज कराई गई रिपोर्ट’
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिचालक बटेश्वर मिश्र की मौत का मामला
सिख सभा ने बैठक कर जताया रोष, निष्पक्ष जांच की मांग
राना आटोमोबाइल्स के स्वामी मनमीत सिंह उर्फ सोनू राना एसपी से मिले और कहा कि उनके भाई रविंदर सिंह राना के खिलाफ परिचालक बटेश्वर मिश्र की मौत के मामले में सदर कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर जिला सिख सभा ने बैठक कर रविंदर सिंह राना को झूठा फंसाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई और एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी मनमीत सिंह राना ने एसपी को बताया कि आरोपी भाई रविंद्र सिंह राना तो बस मालिक नहीं हैं। परिचालक बटेश्वर मिश्रा के पुत्र गौरव मिश्रा जिस बस पर अपने पिता के काम करने की बात कह रहे हैं, उस पर बटेश्वर ने न तो काम किया है और न ही उसका कोई बकाया वेतन है। उन्होंने एसपी से मामले की गहनता से जांच कराने और जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। उधर जिला सिख सभा की एक बैठक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में जिला अध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिचालक बटेश्वर मिश्र की मौत के मामले में मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी रविंदर सिंह राना उर्फ मोनू राना को झूठा फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। बैठक में मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि बस का परिचालक जब छुट्टी पर जाता था तो वह बटेश्वर मिश्रा को दैनिक वेतन पर परिचालक बनाकर भेजता था। बैठक में दबाव में कार्रवाई न करने की पुलिस को चेतावनी दी गई। इस दौरान हरभजन सिंह, त्रिलोक सिंह, सरवन सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, इंद्रपाल सिंह राना, पाल सिंह, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।