फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother-nephew killed by the elderly for the whole of the yard

गज भर जमीन के लिए भाई-भतीजों ने मार डाला बुजुर्ग 

Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Thu, 18 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Brother-nephew killed by the elderly for the whole of the yard
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

विज्ञापन

लाठियों से पीटकर बुजुर्ग, उसके दो बेटों को किया घायल
लखनऊ के अस्पताल में बुजुर्ग ने तोड़ा दम 


करीब एक फुट जमीन को लेकर थाना फूलबेहड़ के गांव गड़रियनपुरवा में दो भाइयों के बीच मंगलवार की शाम हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई 60 साल के बजाजी और उसके दो बेटों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने बजाजी को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।  

गड़रियनपुरवा निवासी अब्बास और उनके  छोटे भाई  60 वर्षीय बजाजी के आपस में घर मिले हैं। घर के पास ही घारी है, जिसमें दोनों के पशु बंधते हैं। बजाजी ने घासफूस से तैयार दीवारनुमा टटिया लगाकर घारी को दो हिस्सों में बांट रखा है। अब्बास के पशु टटिया के पड़ोस में बंधते हैं। इससे टटिया को नुकसान होने की आशंका रहती थी। इस पर बजाजी ने मंगलवार शाम बड़े भाई अब्बास से भैंस को कुछ दूर बांध लेने का आग्रह किया। इस बीच दोनों बुजुर्ग भाईयों में कहासुनी होने लगी। शोर शराबा सुन अब्बास के पुत्र अपने कुछ साथियों और रिश्तेदारों के साथ लाठी डंडो से लैस होकर मौके पर आ धमके। आरोप है बगैर कुछ समझे सभी बजाजी पर टूट पड़े। चीख पुकार सुन बजाजी के पुत्र इंशान अली और नसीरुद्दीन मौके पर पहुंचे और पिता को बचाने की कोशिश की, हमलावरों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से पिता पुत्र तीनों गंभीर घायल हो गए। इस दौरान पुलिस को खबर होती देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने बुधवार को बजाजी को लखनऊ रेफर कर दिया। बताते हैं कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बजाजी की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलबेहड़ इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में एक पक्ष के बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हुए थे। घायल इंशान अली की तहरीर पर अब्बास, एजाज, युनुस, अल्ताफ, सहजाद और सलीम के खिलाफ  मारपीट, जानलेवा हमला और बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बताया, बुधवार रात बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलते ही मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed