{"_id":"1ca124415f6d567dfa8f779fa9d57a2e","slug":"breaking-the-locks-of-the-house-six-million-of-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के ताले तोड़कर छह लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के ताले तोड़कर छह लाख का माल चोरी
लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला काशीनगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर के ताले तोड़कर चोरों ने एक लाख की नकदी समेत करीब छह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे दिन मंगलवार को पड़ोसियों ने घटना की जानकारी नेपाल गए गृहस्वामी को दी। घटना की सूचना पाकर राजापुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
काशीनगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल गुप्ता के नेपालगंज निवासी ससुर की मौत हो गई थी, जिनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह सोमवार को परिवार सहित नेपाल गए थे। मौका ताड़ते हुए रात को चोर बाउंड्री कूदकर अंदर घुस गए। इसके बाद चैनल का ताला तोड़कर चोर घर के अंदर दाखिल हो गए। कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने एक रंगीन टीवी, एक लाख की नकदी, करीब पांच लाख के जेवरात और एक महंगा मोबाइल पार कर दिया। मंगलवार की दोपहर पड़ोसी ने बाहर का गेट बंद और चैनल खुला देखकर इसकी सूचना अनिल गुप्ता को देनी चाही, लेकिन गृहस्वामी के नेपाल में होने के चलते मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका। भारत की सीमा में करीब तीन बजे पहुंचने पर पड़ोसी ने गृहस्वामी अनिल गुप्ता को सूचना दी। गृहस्वामी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
थारू महिला किसान मंच के दफ्तर और एक घर में चोरी
पलियाकलां। चोरों ने मोहल्ला सुभाष नगर में थारू महिला किसान मंच कार्यालय समेत एक घर से हजारों रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुभाष नगर में गौसिया मस्जिद के पास स्थित आदिवासी थारू महिला किसान मंच के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने यहां से लैपटॉप और तीन बैग पार कर दिए। इसके साथ ही उन्होंने इसी के पड़ोस में जमाल के घर घुस कर यहां से साइकिल आदि सामान पार कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को तहरीर के जरिए दे दी गई है। अभी तक इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।