{"_id":"5884b37b4f1c1b116eefe89b","slug":"breaking-shutter-near-police-picket-in-store-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पिकेट के पास शटर तोड़कर दुकान में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पिकेट के पास शटर तोड़कर दुकान में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बदमाश्ााों ने की चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्यारेपुर चौराहा के पास हुई वारदात
- चौराहा पर तैनात होती है पुलिस पिकेट
शहर में चोरी की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। काशीनगर में मकान का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि शनिवार की रात चोरों ने प्यारेपुर चौराहा पर स्थित बजरंग दूध भंडार का शटर जेक लगाकर तोड़ दिया और दुकान में रखी 13 हजार रुपये नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
वारदात पुलिस पिकेट से बीस कदम की दूरी पर हुई। शहपुरा कोठी से नौरंगाबाद मार्ग पर स्थित प्यारेपुर चौराहा पर राजू नाग की बजरंग दूध भंडार के नाम से दुकान है। दुकान स्वामी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 10.30 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने दुकान का शटर जेक लगाकर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने शटर के किनारे लगीं तीन गैस भट्ठियों को हटाकर बाहर रख दिया और काउंटर में रखी 13 हजार रुपये की नगदी लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब पड़ोस की दुकान का नौकर सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। शटर के बाहर रखी भट्ठियों और शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। उसने दुकान स्वामी को घटना की सूचना दी। सूचना पर दुकान स्वामी राजू नाग मौके पर पहुंचे तो देखा काउंटर में रखी नगदी गायब थी। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। उधर, सदर कोतवाली दीपक शुक्ल ने घटना से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना है कि पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
काशीनगर में हुई चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की रात चोरों ने मोहल्ला काशीनगर निवासी डीपीआरओ कार्यालय के कर्मचारी विनोद श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़ दिया था और 55 हजार रुपये की नगदी समेत तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी
फरधान। खंभारखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऑफिस का चोरों ने शुक्रवार की रात ताला तोड़ दिया और एमडीएम के बर्तन, राशन समेत अभिलेख भी चोरी कर ले गए। इंचार्ज प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश गिरि ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस मौके तक नहीं पहुंची।