{"_id":"5731da074f1c1b087191986d","slug":"bolero-collision-killed-in-pickups-old-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो ने पिकअप में मारी टक्कर, वृद्ध ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुलेरो ने पिकअप में मारी टक्कर, वृद्ध ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 10 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बुलेराो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला-अलीगंज रोड पर हुआ हादसा, पिकअप खाई में पलटी
गोला-अलीगंज रोड पर ओवरटेक करती एक बुलेरो ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप कुछ दूर जाकर खाई में पलट गई। अनियंत्रित बुलेरो ने वन पड़ताल चौकी के सामने सड़क के किनारे बैठे वृद्ध को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोला की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बुलेरो ने ओवरटेक करते समय सामने जा रही पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप कुछ दूर जाकर खाई में पलट गई। उसके बाद अनियंत्रित क्षतिग्रस्त बुलेरो वन पड़ताल चौकी के सामने सड़क के किनारे बैठे कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी 60 वर्षीय बाबूराम को रौंदते हुए खेत में जा रुकी। घटनास्थल पर ही बाबूराम की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी वन पड़ताल चौकी पर तैनात श्रीकृष्ण वर्मा और पड़ोस के झाले पर रहने वाले अयूब ने दोनों वाहनों के घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और बाबूराम के परिवार वालों को सूचना दी। घायलों के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया, जिसमें घायलों को गोला सीएचसी भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाली बुलेरो को मौके पर छोड़कर चालक और उसमें बैठे लोग फरार हो गए।
मृतक बाबूराम अपने पीछे पत्नी चमेली देवी, पुत्र सोनेलाल, पुत्री रामलली, रामदेवी, सुनीतादेवी, मंजूदेवी को छोड़ गए हैं जो विवाहित हैं।
बाल-बाल बचे पिकअप सवार
अलीगंज कसबा निवासी चालक एवं वाहन स्वामी गामा ने बताया कि वह शाम को अपनी पुत्री शबाना, नातिन सागुल और पुत्र जईम को गोला लेने गए थे। वापसी में अलीगंज रोड पर जब उनकी गाड़ी में पीछे से बुलेरो ने टक्कर मारी तो उन्हें कुछ नहीं सूझा। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वह खुदा के शुक्रगुजार हैं कि इतने बड़े हादसे के बाद भी वे सब सकुशल हैं। हालांकि उन लोगों को हल्की चोटें आयी हैं।
विज्ञापन
घर से भैंस खरीदने निकले थे बाबूराम
मृतक बाबूराम की पत्नी चमेली देवी ने रोते हुए बताया कि उनके पति भैंस खरीदने के लिए जमुनाबाद फार्म के लिए गए थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रो रोकर परिवार वालों का बुरा हाल है।