{"_id":"58455cba4f1c1be059447cd6","slug":"bolero-bike-collision-death-of-young-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महेवागंज/सुंदरवल।
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल राइडिंग बनी हादसे की वजह
देर शाम भीरा हाईवे पर हुआ हादसा
लखीमपुर-भीरा हाईवे पर स्थित दाउदपुर चौराहे के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गांव उर्रा निवासी बाइक चालक 28 वर्षीय चमनलाल को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि चालक ने हेलमेट भी नहीं पहना था।
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव उर्रा निवासी छोटेलाल ने बताया कि उनका पुत्र चमन गांव के ही अपने साथी लाल बहादुर के साथ बाइक से इसी थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव मे ब्याही अपनी बहन की ससुराल गया था। शाम को वह घर के लिए चल दिया। मुड़िया निवासी रिश्तेदार 50 वर्षीय रामचंदर भी उसके साथ बाइक पर सवार हो गए। एक ही बाइक से तीनों घर की ओर आ रहे थे। दाउदपुर चौराहे के पास बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सुंदरवल चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने चमनलाल को मृत घोषित कर दिया। बोलेरो पुलिस के कब्जे मे है।