फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP clashed in Kotwali police silence fellow

 कोतवाली में भिड़े भाजपाई, पुलिस चुप्पी साधी  

Sun, 23 Apr 2017 12:05 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sun, 23 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेत्री ने लगाया धक्का-मुक्की का आरोप      
 नेत्री ने पार्टी के शीर्ष नेताओं को कराया अवगत  

 नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की अंदरूनी खटास दिखने लगी है। विशेष मौकों पर भाजपा कई धड़ों में बंटी नजर आती है। 21 अप्रैल की देर रात भाजपा कार्यकर्ता की मदद को कोतवाली पहुंचे भाजपाई आपस में ही भिड़ गए, जिसमें चुनाव के दौरान भाजपा से टिकट मांगने वाली भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति ने अपने ही पार्टी के लोगों पर हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।        नगर के ऐतिहासिक चैती मेला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आए खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के स्वागत में और उनसे मिलने के लिए भाजपा कार्यकर्ता एकत्र थे। समापन में भाग लेने के बाद जब भाजपा नेत्री उन्हें विदा कर वापस आ रहीं थीं तभी उन्हें कार्यकर्ताओं से पता चला कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को कोतवाली में बैठाया गया है, जिसकी जानकारी करने के लिए वह कोतवाली पहुंची, लेकिन वहां कोतवाल सहित कोई जिम्मेदार नहीं मिला, इसलिए वह वहां रुककर अधिकारियों का इंतजार करने लगीं। इतने में ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली आ धमके और गाली गलौज और हाथापाई करने लगे।  भाजपा नेत्री का आरोप है कि वह मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही थीं। साथ ही मामले की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को फोन कर देने का प्रयास कर रहीं थी। इससे नाराज पार्टी के कार्यकर्ता ने उनका मोबाइल छीन लिया और धक्का मुक्की करने लगे। कोतवाली में हुई घटना के दौरान पुलिस मामले को शांत कराने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। किसी तरह भाजपा नेत्री ने अपना बचाव कर पार्टी, संगठन के पदाधिकारियों को सूचना दी।  
 
      प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने नेत्री लखनऊ रवाना   21 अप्रैल की रात कोतवाली में उनके साथ हुई अभद्रता से अवगत कराने के लिए वह 22 अप्रैल को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गई हैं। भाजपा के विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि भाजपा नेत्री डॉ प्रीति ने उन्हें फोन पर मामले की जानकारी दी है। मामले को संज्ञान में लेकर पार्टी नेतृत्व और संगठन को अवगत कराया जाएगा।  
विज्ञापन


      मेले में कुछ लोगों ने लड़ाई झगड़ा किया था, जिन्हें थाने लाया गया था, लेकिन किसी भी पक्ष ने मामले की तहरीर नहीं दी, जिससे दोनों पक्षों को जाने दिया गया। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed