फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike theft and two arrested

चोरी की दो बाइक समेत दो गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2015 11:58 PM IST
तिकुनियां
तिकुनियां Updated Sat, 14 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बार्डर क्षेत्र के ग्राम खैरटिया स्थित रेलवे हाल्ट स्टेशन से चोरी की दो बाइक समेत दो आटोलिफ्टर सफीउद्दीन और प्रकाश को दबोच लिया। उधर एसएसबी डांगा ने चोरी की एक बाइक समेत एक को गिरफ्तार करने का दावा किया।
विज्ञापन

कोतवाली इंचार्ज संजय कुमार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान खैरटिया हाल्ट स्टेशन के पास बाईक समेत तीन लोग दो बाईक के साथ खड़े थे। पुलिस की नजर पड़ने पर तीनों बाइक समेत भाग लिए, लेकिन पुलिस टीम ने दो लोगों को बाइक समेत धर दबोचा। टीम का सरगना थाना सिंगाही के गांव दरलाजपुर निवासी खिन्दे फरार हो गया। पकडे़ गए दो लोगों में कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी सफीउद्दीन और ग्राम पंचायत मंझरापूरब के मजरा गांव रामनगर निवासी प्रकाश हैं, जबकि उनका सरगना भाग निकला। उधर एसएसबी डांगा पोस्ट के एसआई कुलदीप कुमार ने बताया कि डांगा पोस्ट से कुछ दूरी पर एक बाइक समेत आटोलिफ्टर बलविंदर सिंह निवासी कड़िया को बाइक समेत गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed