{"_id":"58f8f9434f1c1b38744741f6","slug":"bike-rider-dies-in-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगे की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगे की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिना हेलमेट कर रहे थे ट्रिपल राइडिंग
हेलमेट लगा होता तो बच सकती थी जान
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर तांगा और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक पर सवार थाना फरधान के गांव रौसा निवासी 22 वर्षीय अखिलेश कुमार की जिला अस्पताल में मौत हो गई। तीनों के पास हेलमेट नहीं था और एक बाइक से रुकंदीपुर जा रहे थे।
गांव रौसा निवासी नत्थूलाल ने बताया कि उनका पुत्र अखिलेश कुमार अपने बड़े भाई दीवान चंद और मजदूर कमलेश के साथ बुधवार की शाम गांव रुकंदीपुर जा रहे थे। रास्ते में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर तांगे से बाइक आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां अखिलेश कुमार की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य घायलों को मामूली चोटें आने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। हादसे में शिकार हुए युवक बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। माना जा रहा है कि यदि हेलमेट होता तो शायद जान बच सकती थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन