फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bike collision A person's death

बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 26 Jul 2015 11:20 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sun, 26 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
सिंगाही मार्ग पर रामबिलासपुरवा के बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के सिंगाही रोड स्थित नहर के पास रामबिलासपुरवा निवासी छोटेलाल अपने साथी 45 वर्षीय सीताराम के साथ शनिवार की देर शाम सहतेपुरवा गांव गया था। वहां से लौटते समय निघासन से सिंगाही जा रही बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक की टक्कर से सीताराम की मौके पर मौत हो गई। छोटेलाल और बाइक चालक रमेश जायसवाल तथा बाइक पर पीछे बैठे विजय सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रामबिलास का शव भी सीएचसी लाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक सीताराम के पुत्र विनोद की तहरीर पर पुलिस ने सिंगाही निवासी रमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि मृतक सीताराम और छोटेलाल ने अधिक शराब पी रखी थी। जब छोटेलाल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, तो उसने खूब हंगामा किया। शराब के नशे में होने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed