{"_id":"249b1e62cb3c7c6ff09aa671bb2ea3c1","slug":"beer-curse-stealing-beer-from-the-17-cases-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर शाप से 17 पेटी बीयर चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीयर शाप से 17 पेटी बीयर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला पूर्वी महाराजनगर स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 17 पेटी बीयर और 1500 रुपये नकद पार कर दिए। चोरी गई 17 पेटी बीयर की अनुमानित कीमत करीब 37 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला वाजपेयी कॉलोनी निवासी दलजीत सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि दुकान का सेल्समैन गनेश कुमार बुधवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके चला गया। गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान के ताले टूटे और शटर आधा खुला देखा, तो दलजीत सिंह को जानकारी दी। लाइसेंसी दलजीत और सेल्समैन ने दुकान का शटर खोलकर जायजा लिया तो 11 पेटी केन और छह पेटी बोतल की गायब थीं। वहीं गोलक में रखी करीब 1500 रुपये नकद गायब थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।