फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beaten menial jobs

रोजगार सेवक को पीटा

Mon, 22 Jun 2015 07:32 PM IST
बिजुआ।
बिजुआ। Updated Mon, 22 Jun 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
Beaten menial jobs
मुड़िया हेमसिंह के रोजगार सेवक को गंभीर रूप से पीटने के आरोप में भीरा गन्ना सहकारी समिति के डायरेक्टर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल रोजगार सेवक का मेडिकल कराया और मुआयना किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह निवासी अंकित कुमार पंचायत मित्र एसोसिएशन के ब्लॉक प्रभारी हैं। करीब पखवाड़ा भर पहले अंकित के मामा मनोज की पत्नी पड़रिया तुला स्थित लखनऊ यूपी ग्रामीण बैंक से एक हजार रुपये लेकर आईं। बैंक कैशियर उसी दिन शाम को अंकित के मामा के घर पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि उनकी पत्नी एक हजार के बजाय दस हजार रुपये ले आई हैं। खाताधारक ने काफी खुशामद की, लेकिन बैंक के लोग मुकदमा लिखाने और फर्जी फंसाने की धमकी देकर चले गए। अगले दिन अंकित के मामा मनोज किसी अनहोनी की आशंका में एसपी खीरी अरविंद सेन के शिकायत करने गए थे कि इधर गांव में एक बार फिर बैंक मैनेजर अपने साथी कर्मचारी और बैंक के भवन मालिक व गन्ना समिति डायरेक्टर रामजीत सिंह के साथ फिर से मनोज के घर पहुंच गए। आरोप है कि मनोज के घर पर इन लोगों ने गाली देनी शुरू कर दी, साथ ही महिलाओं से अभद्रता भी की। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। आरोप है कि रामजीत सिंह ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लिया। महिलाओं और ग्रामीणों ने लाइसेंस छीनकर भीरा पुलिस को सौंप दिया था। पूरे मामले में बैंक वालों और मनोज के बीच समझौता हो गया, लेकिन रामजीत सिंह ने समझौता करने से मना कर दिया। मामले को शांत समझकर सोमवार को अंकित अपनी ग्राम पंचायत के सरकारी दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के लिए पड़रिया तुला के जितेंद्र भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर गए। आरोप है कि तभी वहां पर पीछे से आए डायरेक्टर रामजीत सिंह और उनके तीन साथियों ने अंकित को लोहे की रॉड और डंडों से पीटने लगे। अंकित को बचाने में पत्रकार सतेंद्र भारद्वाज को भी चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे अंकित ने पूरा मामला घर वालों को बताया। अंकित के पक्ष के लोग थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अंकित का मेडिकल कराया है। अंकित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed