फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Beat wife killed

पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beat wife killed
Flipkart boy killed
शराब पीकर मारपीट करता था आरोपी पति 
विज्ञापन

मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दी तहरीर 

थाना निघासन के गांव गजियापुर निवासी दिनेश ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से पति फरार है। 

थाना निघासन क्षेत्र के गांव ढखेरवा नानकार निवासी राधेश्याम ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुमन देवी की 11 साल पहले शादी पुलिस चौकी मझगईं के एक गांव में की थी। छह साल पहले पुत्री अपने दो बच्चों को छोड़कर गजियापुर निवासी दिनेश के साथ चली गई और शादी कर उसके साथ रहने लगी। उनका आरोप है कि दिनेश दो-तीन सालों से उसकी पुत्री को शराब पीने के बाद मारता-पीटता था। 29 दिसंबर की शाम को शराब पीने के बाद उसकी पुत्री को इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई और घर से भाग निकला। पुत्री के जेठ कल्लू ने देर रात बीमारी से मौत होने की सूचना दी। जिस पर वह सुबह जब मौके पर पहुंचे तो देखा पुत्री का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। पुत्री की एक आंख, चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म थे। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ पुत्री को पीट-पीटकर मार डालने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed