फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   beat

मारपीट के मामले में प्रधान और उसके भाई पर रिपोर्ट

Sun, 18 Oct 2015 06:54 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत सैंधरी में शनिवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने प्रधान, उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विपिन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान गांव सैंधरी में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी विपिन वर्मा और ग्राम प्रधान रविंद्र पाल सिंह के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें नौबत मारपीट की आ गई थी। विपिन वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रधान रविंद्र पाल सिंह और उनके भाई ज्ञानेंद्र सिंह सहित अज्ञात साथियों के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल नेमचंद गंगवार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed