फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Banaras jail incident strict

बनारस की घटना से जेल प्रशासन सख्त

Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 03 Apr 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Banaras jail incident strict
जेल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- अलीगढ़ के बंदी सत्यवीर और रविंदर पर नजर 
- दोनों को कारागार की विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया

बनारस में बंदियों के अराजक होने और जेल अधीक्षक को बंधक बनाने की घटना के बाद खीरी जिले की कारागार में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। सुरक्षा कारणों की वजह से हाल ही में प्रशासनिक आधार अलीगढ़ से कारागार भेजे गए हत्या और जानलेवा हमले के आरोपी सत्यवीर सत्या और दो साल पहले कारागार से फरार हुए बंदी रविंद्र लोध को आम बंदियों से अलग विशेष सुरक्षा बैरक में रखा गया है। इन दोनों बंदियों पर खास नजर रखी जा रही है।
बनारस जेल में बंदियों के उपद्रव की घटना के बाद अधीक्षक विनोद कुमार और जेलर ज्ञानप्रकाश ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिसके बाद मेनवॉल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही हातों में सिपाहियों को अतिरिक्त गश्त के लिए लगाया गया है। बंदियों से मुलाकात करने के लिए आने वाले उनके परिवारीजनों/संबंधियों की चेकिंग और बैरकों की तलाशी बढ़ा दी गई है। बंदियों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताकि किसी बंदी को शिकायत न हो। जेल अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशीलता को देखते हुए इस बात पर नजर रखी जा रही है कि बंदी आपस में ग्रुप बनाकर न रहें। वायरलेस सेट से हर आधे घंटे बाद बंदियों के मूवमेंट की मॉनीटिरिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


सत्यवीर पर हत्या और जानलेवा हमले का मुकदमा 
मूलरूप से जिला हाथरस के थाना सादाबाद के सलेमपुर रोड निवासी सत्यवीर सत्या 19 मार्च को प्रशासनिक आधार पर अलीगढ़ जेल से खीरी जेल भेजा गया है। उस पर वर्ष 2012 में हत्या कर साक्ष्य मिटाने के साथ ही जानलेवा हमला और साजिश करने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से फरार हो चुका है रविंद्र लोध 
गोला कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला रविंद्र लोध हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 31 जुलाई 2014 को वह सुबह के समय शातिर अपराधी अजय उर्फ दद्दू तिवारी के साथ जेल गेट पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया था। हाल में ही उसे भीरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed