{"_id":"f26b1239cbd89c3f177050260b81f24e","slug":"balcony-killed-by-falling-masonry-worker-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर घायल
निघासन।
Updated Sun, 22 Mar 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में काम कर रहे राजमिस्त्री की उसके ऊपर छज्जा गिरने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ ने शिकायत न मिलने के कारण कार्रवाही न करने की बात कही है।
क्षेत्र के गांव दुर्गापुरवा निवासी 35 वर्षीय गंगाराम का विवाह इसी थानाक्षेत्र के गांव पढुआ निवासी नोखे लाल के यहां से हुआ था। नोखेलाल अपना मकान बनवाने के लिए दामाद गंगाराम को बुलवाया था। करीब 15 दिनों से वह मकान आदि बना रहा था। मकान के अंदर नवनिर्मित छज्जा के पटरा आदि गंगाराम और पढुआ निवासी मजदूर रामेश्वर खोल रहे थे। इसी बीच नवनिर्मित छज्जा भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे दोनों लोग दब गए। जब ससुरालीजनों ने दोनों को बाहर निकाला तो गंगाराम की मौके पर मौत हो चुकी थी। रामेश्वर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों परिवार में मौत से कोहराम मचा हुआ है।