फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bagga being sought Rngdari The accused arrested

बग्गा बनकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2015 07:25 PM IST
निघासन
निघासन Updated Wed, 25 Feb 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
Bagga being sought Rngdari The accused arrested
शातिर बदमाश बग्गा के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाला आरोपी पकड़ा गया। आरोपी पहले भी अवैध रूप से लकड़ी काटने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल और तीन सिम बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसओ रामकुमार यादव ने बताया कि सीओ के निर्देशन में पुलिस टीम ने एक सूचना पर बुधवार की सुबह करीब छह बजे छेदुई पतिया जाने वाले मार्ग पर खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े गए संबंधित व्यक्ति ने अपना नाम विनेश मौर्य निवासी हक्कलपुरवा थाना निघासन बताया। एसओ ने व्यापारियों को बुलाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसके पास से तीन सिम और एक मोबाइल भी बरामद किया। जिस नंबर से वह फोन करता था उस सिम की आईडी लखीमपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति के नाम की निकली। आरोपी ने व्यापारी रामकिशोर मौर्य और खैरहनी के प्रधान जगदीश को कॉल कर रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। एसओ ने बताया कि कई साल पहले अवैध रूप से लकड़ी काटने के मामले में भी विनेश जेल जा चुका है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

व्यापारी देंगे पुरस्कार
नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार चौबिया, दामोदर प्रसाद वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, आफताब आलम, सौरभ दीक्षित, जगदीश प्रसाद, रामकिशोर मौर्या, पीयूष दीक्षित और नंदराम मौर्या ने व्यापारियों से रंगदारी मांगकर भयभीत करने वाले आरोपी के पकड़े जाने पर खुशी जताकर पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed