{"_id":"e8107c7aed0016e5b9712ab29f9526e2","slug":"bachion-ko-bhi-nahi-baksha-krurta-sai-laili-jaan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों को भी नहीं बख्शा, क्रूरता से ले ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चियों को भी नहीं बख्शा, क्रूरता से ले ली जान
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चियों की हत्या से लोग सिहर उठे।
विज्ञापन
हत्यारोपियों की हैवानियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कस्बा खीरी
से रविवार शाम को लापता हुई सात साल की बच्ची का शव आरोपी के घर के ही
शौचालय टैंक से बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने हत्या करने का गुनाह कबूल
करते हुए साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कच्चे टैंक में दबा देने की बात कबूल
की। उधर, दूसरी घटना कस्बा मैगलगंज में हुई। यहां दो दिन पहले लापता हुई
चार साल की बच्ची का शव एक खाली प्लाट से बरामद हुआ। गले में काली पॉलीथिन
कसी होने से गला घोंटने की आशंका जताई जा रही है। बच्ची के परिवारीजनों ने
दुराचार की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों ही
मामलों में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है। एसपी अरविन्द सेन का
कहना है कि दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है।
--
सात साल की बच्ची की हत्या कर शव टैंक में फेंका
खीरी टाउन। सात साल की मासूम का शव मिलने से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बच्ची रविवार को उस समय लापता हो गई थी जब वह अपने नौ साल के भाई के साथ पड़ोसी महबूब के घर के बाहर खेल रही थी। सोमवार की सुबह संदेह होने पर मोहल्ले वालों ने महबूब से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बच्ची के शव को शौचालय के गड्ढे में दबाने की बात कही। लोगों ने टैंक में देखा तो लड़की के पैर का पंजा नजर आया। इस पर आरोपी की पिटाई लगाते हुए लोग उसे थाने ले गए। घटना सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस ने गड्ढा खुदवाकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भाई के साथ खेलने गई थी...
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की शाम तीन बजे बेटी नौ वर्षीय भाई के साथ खेलने निकली थी। पड़ोसी महबूब ने बच्ची को अपने घर में रोक लिया, और उसके भाई को पांच रुपये देकर बाजार से बाजार से हरी धनियां और मिर्चा लाने को भेज दिया। वह लौटा तो बच्ची वहां नहीं थी। पूछने पर आरोपी ने उससे कहा कि वह उसके पीछे ही चली गई थी। भाई ने घर आकर यह बात बताई, जिस पर वे लोग बच्ची की तलाश करने लगे। आरोपी से भी पूछा, लेकिन वह अपनी बात दोहराता रहा।
सख्ती की तो कबूला गुनाह...
सोमवार सुबह शक होने पर मोहल्ले के लोगों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो महबूब ने न सिर्फ अपना गुनाह कबूल कर लिया, बल्कि उस गड्ढेनुमा टैंक को भी दिखाया, जहां शव को दबाया था। मिट्टी हटाते ही पैर का पंजा दिखाई पड़ा, जिस पर लोग आरोपी को थाने ले गए। पुलिस ने मामले में हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। उधर गड्ढे को खुदवाकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर सामान भी जला दिया।
2
चार साल की बच्ची का गला घोंटकर शव प्लाट में फेंका
मैगलगंज। थाना क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता हुई बालिका का शव अर्धनग्न हालत में सोमवार सुबह एक प्लाट में मिला। मृतक के पिता ने मोहल्ले के एक युवक पर बलात्कार के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र की चार वर्षीय मासूम 25 अप्रैल को दिन में 11 बजे के करीब भाई के साथ अपने चाचा के घर आई थी। जहां पास स्थित बाग में खेलते खेलते वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिवार वालों ने देर शाम तक उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने अगले दिन रविवार को इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह पास के एक प्लाट से बच्ची का अर्धनग्न शव बरामद किया गया। शव काफी फूल गया था। शव की शिनाख्त पिता ने की। सूचना पर एसपी अरविंद सेन भी मौके पर पहुंचे और बयान लिए। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी आशीष शुक्ला उर्फ बजरंगी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है।
एसपी अरविन्द सेन का कहना है कि दोनों बच्चियों के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना प्रतीत होती है। पुष्टि के लिए स्लाइड बनवाकर प्रयोगशाला भेजी जा रही है।
--
साइड स्टोरी
दो बच्चियों की हत्या के बाद खीरी और मैगलगंज में उबाल
लखीमपुर खीरी। खीरी में लापता बच्ची का शव आरोपी के घर के ही शौचालय के कच्चे टैंक से बरामद होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का मानना है कि हत्यारोपी ने घटना को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। लोगों में इस कदर गुस्सा था कि आरोपी को सौंपने के लिए उन्होंने पुलिस का घेराव किया। इस बीच मौके पर पहुंचे एसपी अरविंद सेन से भी लोगों ने आरोपी को सौंपने के लिए कहा। एसपी के समझाने पर लोग मान गए, लेकिन बाद भी उसके घर पर तोड़फोड़ करते हुए टूटे सामान को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
000
000
हत्यारोपी के घर पर फूटा गुस्सा, तोड़फोड़, आग लगाई
खीरी टाउन। कस्बे में सात वर्षीय बच्ची की लापता होने के बाद लाश मिली तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गनीमत रही कि जब तक लोगों को घटना की हकीकत पता चली, पुलिस आरोपी को हिरासत में ले चुकी थी। इसके बाद भी गुस्साए लोग उसे पब्लिक के हवाले करने की मांग करते रहे। परिवार में माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
--
तीन बच्चों का पिता है हत्यारोपी
खीरी टाउन। हत्यारोपी महबूब तीन बच्चों का पिता है और कबाड़ी की दुकान पर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है। घटना के समय वह घर पर अकेला था।
0000
चाचा के घर गई बिटिया, अब कभी नहीं लौटेगी
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची के लापता होने के बाद उसकी मौत से हर कोई स्तब्ध है। मां समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां तो एक ही बात कहकर रो रही है कि उसे क्या पता था कि चाचा के घर गई बिटिया, अब कभी नहीं लौटेगी। उधर घटना को अंजाम देने वाले हत्यारोपी को सार्वनिक रूप से सजा देने की लोगों ने मांग उठाई, लेकिन एसपी ने सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिस पर लोग मान गए। गांव में गुस्से को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
--
नशेड़ी है हत्यारोपी
मैगलगंज। बच्ची की हत्या करने के आरोपी आशीष शुक्ला उर्फ बजरंगी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मैजिक चालक है। वह कस्बे में अपने चाचा के पास रहता था, जबकि वह मूल रूप से सीतापुर के थाना रामकोट अंतर्गत गांव पहाड़पुर का रहने वाला है, लेकिन उसकी गलत आदतों के कारण पिता ने उसे भगा दिया था। हत्यारोपी अविवाहित है।
--
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉ राजेश, डॉ. हर्ष और डॉ. पुष्पलता के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
--
जिले में चर्चित रहे दुराचार के बाद हत्या के मामले
1. 21 अगस्त 2009 : निघासन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की दुराचार के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था
2. 10 जून 2011 : निघासन थाने में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के बाद हत्या की गई
3. 21 अगस्त 2011 : निघासन क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी की दुराचार के बाद हत्या की गई।
4. 30 फरवरी 2013 : थाना सिंगाही के गांव में आरोपी ने एक घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी
5. 21 फरवरी 2014 : निघासन क्षेत्र के पढ़ुआ पुलिस चौकी के एक गांव में भी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार करने के हाथ और गर्दन आदि काटकर उसका शव नहर में फेंक दिया था
6. 19 अगस्त 2014 : ढखेरवा चौकी के एक गांव में घास छीलने गई 13 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या
7. 26 नवंबर 2014 : थाना मितौली क्षेत्र के गांव दरी में शौच गई कक्षा नौ छात्रा के साथ दुराचार और गला दबाकर हत्या