{"_id":"6ae10b94e5bc5f98d803c15a","slug":"bike-hits-divider-on-saket-road-two-youths-killed-meerut-news-c-72-1-mct1011-161837-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साकेत रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साकेत रोड पर डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
नोट- गोरखपुर, गाजियाबाद और बागपत के ध्यानार्थ
- हार्ले डेविडसन बाइक से आ रहे थे एरिया मैनेजर और एमआर
- 50 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत रोड पर एलआईसी के पास मंगलवार देर रात हार्ले डेविडसन बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। मृतकों की पहचान गाजियाबाद में रह रहे मूल निवासी गोरखपुर निवासी प्रिंस (27) और बागपत जनपद के बड़ौत के आजादपुर निवासी अमित तोमर (42) के रूप में हुई है। दोनों मेरठ में एक फार्मा कंपनी में नौकरी करते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी भेज दिए हैं।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले के अनुसार, प्रिंस और अमित सिवाया टोल प्लाजा के पास द्वारका धाम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।मेरठ में नौकरी करते थे। दोनों एक ही फार्मा कंपनी में काम करते थे। अमित एरिया मैनेजर व प्रिंस एमआर थे। मंगलवार रात दोनों गढ़ रोड पर एक चिकित्सक से विजिट कर जेल चुंगी की ओर से साकेत चौराहे की तरफ लौट रहे थे। रास्ते में एलआईसी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
- हेलमेट निकलकर सड़क किनारे गिरा
पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बाइक प्रिंस चला रहा था। उसने हेलमेट पहना था, लेकिन डिवाइडर से टक्कर के बाद हेलमेट सिर से निकलकर सड़क किनारे जा गिरा। डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों युवक सड़क पर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
- पहचान पत्र से परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान उनके पास मिले पहचान पत्रों के आधार पर की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, प्रिंस मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे, लेकिन उसका परिवार काफी समय से गाजियाबाद में रह रहा है। वहीं, अमित तोमर बड़ौत के आजादपुर का निवासी था। दोनों के परिजन सूचना मिलने के बाद मेरठ के लिए रवाना हो गए।
-- -- -- -- -